जबलपुर. जबलपुर में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ शहर भर में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। शहर में कई जगहों पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किए और काले झंडे दिखाए। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया है।
हालांकि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। भाजयुमो के कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने युवाओं के साथ घोखा किया है। गुस्साए कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्हें रोकने के लिए पुलिस पहुंची और हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें बस से लेकर थाने गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस झड़प भी हुई है।